
Shreyas Iyer Story: 1-2 विकेट जल्दी गिरे, नो टेंशन, श्रेयस अय्यर हैं ना! चैम्पियंस ट्रॉफी में विरोधी टीमों के लिए साबित हो रहे साइलेंट किलर
AajTak
Shreyas Iyer Performance, CT 2025: वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की रीढ़ बन गए हैं श्रेयस अय्यर. उन्होंने पिछली 7 वनडे पारियों में 53.71 के बेहद दमदार औसत से 376 रन ठोके हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी के 4 मुकाबलों में उनके बल्ले से 48.75 के औसत से 195 रन निकले हैं. इस दौरान 2 फिफ्टी जमाई हैं. उनका बेस्ट स्कोर 79 रन रहा है.
Shreyas Iyer Performance, ICC Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. टीम इंडिया ने इस दौरान बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी धूल चटाई है. इस बेहद शानदार सफर में विराट कोहली, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती ने दमदार प्रदर्शन से लाइमलाइट लूटी है.
मगर इन सबके बीच भारतीय टीम में एक ऐसा भी खिलाड़ी है, जो विरोधी टीमों के लिए साइलेंट किलर साबित हो रहा है. जब 1-2 विकेट जल्दी गिरते हैं तो भारतीय फैन्स निराशा के कारण तिलमिला जाते हैं. मगर तभी मिडिल ऑर्डर में ये बल्लेबाज आता है और कहता है- मैं हूं ना...
विरोधी टीमों के लिए साइलेंट किलर साबित हो रहा ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं. भारतीय प्लेइंग-11 में उनका नंबर-4 है. वो टीम की रीढ़ बन गए हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी विरोधी टीमों को धोकर रख दिया था.
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला
अब ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भी मोर्चा संभाल लिया है. हालांकि टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ वो 15 ही रन बना पाए थे. मगर इसके बाद उन्होंने अपना गियर बदला और उसके बाद लगातार 2 फिफ्टी जड़ते हुए पाकिस्तान, फिर न्यूजीलैंड को धो डाला.
भारतीय टीम ने 4 मार्च को सेमीफाइनल मैच खेला, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से पटखनी दी. इस मुकाबले में भी भारतीय टीम ने 43 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे. शुभमन गिल (8) और रोहित शर्मा (28) जल्दी पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद एक बार फिर अय्यर ने मोर्चा संभाला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











