
Shradha Murder Case: पुलिस को मिली रीढ़ की हड्डी, जंगल से अब तक 10 बॉडी पार्ट्स बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस को महरौली के जंगल में श्रद्धा की जो हड्डियां बरामद हुई हैं वो शरीर के पिछले हिस्से की हैं. रीड की हड्डी समेत अबतक ऐसे करीब 10 बॉडी पार्ट्स मिल चुके हैं. इसके अलावा कुछ हड्डियां नाले से भी बरामद हुई हैं.
दिल्ली पुलिस को महरौली के जंगल में श्रद्धा की जो हड्डियां बरामद हुई हैं वो शरीर के पिछले हिस्से की हैं. रीड की हड्डी समेत अबतक ऐसे करीब 10 बॉडी पार्ट्स मिल चुके हैं. इसके अलावा कुछ हड्डियां नाले से भी बरामद हुई हैं.
दिल्ली पुलिस को रीढ़ की हड्डी के नीचे का हिस्सा समेत बॉडी के 10 पार्ट्स मिल चुके हैं. पुलिस को फ्लैट की किचन में खून के धब्बे भी मिले हैं, जिनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता चल सके कि खून के धब्बे किसके हैं.
आफताब ने फ्रिज को केमिकल से साफ किया था ताकि पकड़े जाने पर फोरेंसिक जांच को गच्चा दे सके. दिल्ली पुलिस श्रद्धा के पिता को जल्द ही DNA सेंपल के लिए बुलाएगी. जिसके बाद ब्लड सैंपल को और हड्डियों के सैंपल को FLS को भेजा जाएगा, जिसके बाद FSL DNA जांच करेगी.
अब तक की तफ्तीश के बाद पुलिस को शक है कि कत्ल के बाद श्रद्धा के शव के बाथरूम में टुकड़े किये गए थे. साथ ही आरोपी शावर से पानी चलाकर छोड़ देता था ताकि शव आसानी से कट जाए और खून बह जाए. आफताब के साथ FSL टीम उसके फ्लैट पर जांच के दौरान मौजूद थी.
साकेत कोर्ट ने दी नार्को टेस्ट की इजाजत
इससे पहले दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है. दिल्ली पुलिस ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी. पुलिस का कहना है कि आफताब पुलिस पूछताछ में को-ऑपरेट नहीं कर रहा था और पुलिस की जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा था.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





