
Shikhar Dhawan, IND vs SA Series: राहुल द्रविड़ ने खुद किया था शिखर धवन को फोन, बताया T20 टीम में क्यों नहीं चुना!
AajTak
IPL 2022 सीजन के ठीक बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 की घरेलू सीरीज खेलना है. इस सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम में नहीं चुना गया...
Ind Vs SA T20 Series Team India: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के ठीक बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज खेलना है. इसका आगाज 9 जून से होगा. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा-विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है, जबकि केएल राहुल को इस टीम का कप्तान बनाया गया है.
टी-20 टीम में कई बड़े नामों की वापसी हुई है. हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल जैसे प्लेयर्स की टीम में वापसी हुई है. जबकि आईपीएल 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. इनमें अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया है.
इसमें एक नाम ने सबसे ज्यादा चौंकाया है, वह शिखर धवन हैं. उन्होंने इस आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी उन्हें टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं किया गया. इस पर ज्यादातर दिग्गजों और फैन्स को हैरानी भी हुई है. इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है. टीम के ऐलान से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने खुद धवन को फोन किया था और बताया था कि उन्हें क्यों सेलेक्ट नहीं किया जा रहा है.
'राहुल द्रविड़ के फैसले से सभी सहमत'
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से इन्साइडस्पोर्ट ने यह रिपोर्ट दी है. इस अधिकारी ने बताया, 'शिखर धवन ने एक दशक तक भारतीय टीम ने शानदार सर्विस दी है, लेकिन टी20 में युवाओं को मौका देना चाहेंगे, जो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. राहुल को यह मुश्किल फैसला लेना था और सभी उनसे सहमत भी थे. टीम के ऐलान से पहले राहुल ने ही शिखर को खुद फोन करके यह जानकारी भी दी.'
'धवन टी20 के प्लान में कहीं भी नहीं हैं'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









