
Shibani Dandekar ने किया सास Shabana Azmi को चीयर, हॉलीवुड सीरीज की तारीफ में कही ये बात
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी अपनी हॉलीवुड सीरीज के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. इस सीरीज का नाम हेलो है और इसमें शबाना जबरदस्त अंदाज में नजर आने वाली हैं. मेगा हिट वीडियो गेम हेलो पर आधारित इस शो से शबाना आजमी का लुक सामने आ गया है. फैंस के साथ-साथ शबाना की बहू शिबानी दांडेकर भी उनके इस शो को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. ऐसे में शिबानी अपनी सास शबाना को जमकर सपोर्ट कर रही हैं.
बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) जल्द ही एक हॉलीवुड सीरीज में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज को लेकर शबाना बेहद उत्साहित हैं. शबाना आजमी एक लाइव एक्शन सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम हेलो (Halo) है. इसे हॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग (Steven Spielberg) ने प्रोड्यूस किया है. अब शबाना ने सीरीज से अपना लुक शेयर किया है. ऐसे में उनकी बहू शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने उन्हें सपोर्ट किया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












