
Sherlyn Chopra ने Raj Kundra-Shilpa Shetty के खिलाफ की पुलिस में शिकायत, लगाए गंभीर आरोप
AajTak
शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे मीडिया से बात कर रही हैं. कैप्शन में शर्लिन ने लिखा- आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी, राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने.
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम जबसे पोर्नोग्राफी केस में सामने आया है, उनपर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा लगातार हमले कर रही हैं. अब शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अपने सोशल मीडिया पर शर्लिन ने इसकी जानकारी दी. आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पर गई थी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराने।@TheShilpaShetty pic.twitter.com/46TkiXTs6t
More Related News













