
Shehbaz Sharif New PM: चाचा के पीएम चुने जानें पर भावुक हुईं मरियम नवाज, देखें VIDEO
AajTak
पाकिस्तान में एक महीने से जारी सियासी ड्रामा आज खत्म हो सकता है. PML-N के नेता शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है. इससे पहले इमरान की पार्टी PTI के सभी सांसदों ने इस्तीफा दे दिया था और प्रधानमंत्री चुनाव का बहिष्कार कर दिया था. शहबाज शरीफ को पीएम चुने जाने के बाद पाकिस्तान से एक तस्वीर सामने आई. इस तस्वीरे में नवाज शरीफ की बेटी को अपने चाचा शहबाज शरीफ को गले लगाए देखा जा सकता है. इस दौरान मरियम नवाज भावुक दिखाई दे रही हैं. बता दें कि मरियम नवाज के पिता नवाज शरीफ इस वक्त लंदन में हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










