
Sheena Bora Case: इंद्राणी मुखर्जी की जेल से रिहाई, दो गाड़ियां लेकर क्यों पहुंची उनकी वकील?
AajTak
शीना बोरा हत्याकांड देश के सबसे चर्चित मर्डर केस में से एक है. ये एक ऐसा हत्याकांड था, जिसमें जानी-मानी हस्ती इंद्राणी मुखर्जी और उनके पति रहे पीटर मुखर्जी का नाम सामने आया था. इस हत्याकांड में रिश्तों का वो पेंच था, जिसमें फरेब, धोखा, झूठ से पैदा हुआ नाजायज रिश्ता और उस रिश्ते को छिपाने के लिए हुआ एक कत्ल था.सुप्रीम कोर्ट से इंद्राणी मुखर्जी को जमानत मिल गई है. वो 6 साल से जेल में बंद थीं. इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या करने का आरोप है. शीना हत्याकांड के आरोप में इंद्राणी 2015 से मुंबई की बायकुला जेल में बंद हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












