
Shardiya Navratri 2025: सुबह या शाम? नवरात्र में किस समय की पूजा होती है सबसे उत्तम
AajTak
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है. लेकिन, लोगों के मन में नवरात्र को लेकर अक्सर ये सवाल उठता है कि मां दुर्गा की पूजा के लिए सुबह या शाम, कौन सा समय सबसे शुभ होता है.
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र के पवित्र दिन चल रहे हैं. यह शुभ घड़ी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित होती है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा-उपासना से हर मनोवांछित फल की प्राप्ति हो जाती है. शारदीय नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है. लेकिन, लोगों के मन में नवरात्र को लेकर अक्सर ये सवाल उठता है कि मां दुर्गा की पूजा के लिए सुबह या शाम, कौन सा समय सबसे शुभ होता है. तो चलिए धार्मिक दृष्टिकोण से जानने की कोशिश करते हैं कि मां दुर्गा की उपासना के लिए कौन सा समय सबसे लाभकारी रहेगा.
सुबह की पूजा का महत्व
हिंदू धर्म के मुताबिक, सुबह का समय पूजन वगैरह जैसे अनुष्ठानों के लिए सबसे शुभ होता है. कहते हैं कि सुबह की पूजा ब्रह्म मुहूर्त या फिर सूर्योदय के समय होनी चाहिए. पूजा के दौरान इस समय घी का दीपक, मंत्रों का जाप या उच्चारण, सुगंधित पुष्प मां दुर्गा को जरूर अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. सुबह का समय पवित्रता का प्रतीक है. इसलिए, माना जाता है कि इस समय प्रार्थना करने से शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. नवरात्र के दौरान व्रत रखने वालों को अपने दिन की शुरुआत प्रात:काल की पूजा से ही करनी चाहिए.
शाम की पूजा का महत्व
ज्योतिषविद कहते हैं कि शाम या रात की पूजा उतनी ही प्रभावी होती है, जितनी सुबह की पूजा होती है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सुबह और दोपहर की पूजा प्रकृति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है. लेकिन शाम में जलते हुए दीप और आरती पूजा घर को एक दिव्य चमक प्रदान करती है. नवरात्र में शाम की पूजा बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि मां दुर्गा को अंधकार और नकारात्मकता को दूर करने वाली देवी कहा जाता है. इस दौरान मां दुर्गा के भजन गाए जाते हैं, आरती होती है और देवी को भोग-प्रसाद अर्पित किया जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











