Shani Vakri 2021: शनि देव चलने जा रहे हैं अब सीधी चाल, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
ABP News
Shani Vakri 2021 Dates, Saturn Retrograde 2021: मकर राशि में शनि देव विराजमान हैं. शनि वक्री अवस्था में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. अब शनि मार्गी होने जा रहे हैं-
Shani Vakri 2021 Dates, Saturn Retrograde 2021: शनि देव को नवग्रहों में विशेष दर्जा प्राप्त है. जन्म कुंडली में शनि की शुभ स्थिति जहां लाभ प्रदान करती है, वहीं अशुभ स्थिति जीवन में दिक्कत, परेशानी और आर्थिक संकटों का कारण भी बनती है. यही कारण है कि शनि देव को हर कोई शांत रखना चाहिए. साढ़ेसाती, शनि की ढैया और शनि अपनी महादशा तथा अंर्तदशा में व्यक्ति को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं. शनि देव व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल प्रदान करने वाले देवता के रूप में जाने जाते हैं. शनि की चाल बहुत ही धीमी है, शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में जानें पर लगभग ढ़ाई वर्ष का समय लेते हैं. यही कारण है कि शनि का प्रभाव व्यक्ति अधिक समय तक रहता है.More Related News