Shani Gochar 2022: 30 साल बाद कुंभ में आएंगे शनिदेव, इन 4 राशियों पर होगी धन-दौलत की बरसात
AajTak
करीब 30 साल बाद शनि अपनी राशि मकर से निकल कर अपनी दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि का ये गोचर 29 अप्रैल को होने वाला है. कुछ राशियों के लिए शनि का ये गोचर शुभ फलदायी साबित होने वाला है. शनि की विशेष कृपा से ये जातक खूब धन-दौलत, तरक्की, सुख-समृद्धि हासिल करने में सफल रहेंगे.
Shani Gochar 2022 date: करीब ढाई साल बाद शनिदेव को लेकर एक अद्भुत संयोग होने जा रहा है. न्याय के देवता शनि 29 अप्रैल को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. करीब 30 साल बाद शनि अपनी ही राशि मकर से निकल कर अपनी दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में शनि का यह गोचर सभी लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. शनि का हर स्थान परिवर्तन सभी जातकों पर किसी न किसी रूप से प्रभाव डालता है. ये गोचर जहां कुछ जातकों को शुभ फल देगा तो वहीं, कुछ लोगों को इसके प्रतिकूल फल मिलने के योग बनेंगे. कुछ राशियों के लिए शनि का ये गोचर शुभ फलदायी साबित होगा. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर शनि की विशेष कृपा रहने वाली है और वो खूब धन-दौलत, तरक्की, सुख-समृद्धि हासिल करने में सफल रहेंगे.
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर बेहद शुभ फलदायक साबित होने जा रहा है. शनि देव की कृपा से इस राशि जातकों की किस्मत चमकेगी और वे अपने जीवन में खूब धन-दौलत प्राप्त करने में सफल रहेंगे. बिजनेस में हो या जॉब में, दोनों ही क्षेत्रों में इन्हें अपार सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील हो सकती है या कोई प्रमोशन मिलने से आपके जीवन में खुशियों की लहर दौड़ेगी. आपकी क्षमता, योग्यता और मेहनत की तारीफ होगी. व्यापार में भी बड़ा मुनाफा होगा. काफी समय में रुके हुए काम आपके पूरे हो जाएंगे. शनिदेव आपकी हर बाधा दूर करेंगे.
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर आर्थिक समृद्धि लेकर आने वाला है. खासतौर से वो जातक जो अभी तक विपरीत परिस्थितियों का सामना कर रहे थे, उन्हें अब अपनी समस्या से छुटकारा मिलेगा. इससे सबसे अधिक आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और आप अपना धन संचय करने में सफल रहेंगे. इस गोचरकाल में आप जो भी करेंगे उसमें आपको सफलता और लाभ दोनों प्राप्त होंगे. आपको बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब के अच्छे ऑफर मिलेंगे. कई जातकों के लिए विदेश यात्रा का भी संयोग बन रहा है.
कन्या- इस राशि वालों के लिए भी शनि का यह गोचर सौभाग्यशाली समय लेकर आने वाला है. इस दौरान आप आर्थिक रुप से मजबूत तो होंगे ही, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखी जाएगी. आपको अपने जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से अपार धन लाभ होगा. संभव है कि इस दौरान कोई नई नौकरी या व्यापारिक क्षेत्र में भी आप कोई बड़ी डील करने में सक्षम हो. इस समय शनि देव की कृपा से आपको भाग्य का साथ मिलेगा. किसी भी संपत्ति में निवेश करने का सोच रहे हैं तो ये समय अनुकूल रहेगा.
धनु- शनि का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बना रहा है. इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी. इससे आप अपने जीवन में चल रही विपरीत परिस्थितियों से निजात पाएंगे. आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. साथ ही कई जातक अपना कोई ऋण या कर्ज चुका सकेंगे. विदेश यात्रा का संयोग बनेगा. वहीं कई जातक पुरानी फंसी या रुकी हुई संपत्ति या धन भी प्राप्त करने में सफल रहेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











