
Shai Hope Century IND vs WI: शाई होप ने सौवें वनडे में शतक जड़कर रचा इतिहास, शिखर धवन के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
AajTak
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में विंडीज के बल्लेबाज शाई होप ने शतक जड़ दिया. होप के लिए यह बेहद खास पल था क्योंकि उन्होंने अपने सौवें वनडे मुकाबले में यह शतक बनाया. शाई होप 100वें वनडे मुकाबले में शतक जड़ने वाले विंडीज के चौथे प्लेयर हैं. उनसे पहले गॉर्डन ग्रीनिज, क्रिस गेल और रामनरेश सरवन ही विंडीज के लिए ऐसा कर पाए थे.
टीम इंडिया के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित दूसरे वनडे मुकाबले में विंडीज के बल्लेबाज शाई होप ने समां बांध दिया. शाई होप ने अपने सौवें वनडे मुकाबले में शानदार बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेल दी. होप ने 125 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे. होप के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 13वां शतक रहा. शाई होप आखिरकार 115 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें शार्दुल ठाकुर ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया.
मैच से जुड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें
ऐसा करने वाले दुनिया के 10वें प्लेयर बने
शाई होप 100वें वनडे मुकाबले में शतक जड़ने वाले दुनिया के दसवें एवं विंडीज के चौथे प्लेयर हैं. इससे पहले गार्डन ग्रीनिज, क्रिस केर्न्स, मोहम्मद युसूफ, क्रिस गेल, कुमार संगकारा, मार्कस ट्रेस्कोथिक, रामनरेश सरवन, डेविड वॉर्नर और भारत के शिखर धवन ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे.
पूरन के साथ की शतकीय साझेदारी
शाई होप ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कप्तान निकोलस पूरन के साथ चौथे विकेट के लिए 117 रनों की शानदार पार्टनरशिप भी की. निकलोस पूरन ने 77 गेंदों का सामना करते हुए कुल 74 रनों की पारी खेली. पूरन ने अपनी पारी में छह छक्के एवं एक चौका लगाया. निकोलस पूरन के वनडे करियर का यह 10वां अर्धशतक रहा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









