
Shah Rukh Khan ने शेयर की शर्टलेस फोटो, शर्ट की याद में कहा- 'तुम होतीं तो कैसा होता...'
AajTak
शाहरुख खान के फैन्स बेसब्री से उनकी कमबैक फिल्म कही जा रही 'पठान' का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इस बीच किंग खान ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने वाली एक तस्वीर शेयर कर दी है. इस फोटो में शाहरुख शर्टलेस हैं और जिस तरह की बॉडी उन्होंने बनाई है, वो देखकर लोगों का मुंह खुला रह जाएगा.
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का इंतजार करना उनके फैन्स की सेना के लिए बहुत मुश्किल होता जा रहा है. पहले तो फिल्म का जोरदार अनाउंसमेंट वीडियो आया जिसे देखने के बाद फैन्स थिएटर्स में फिल्म देखने के लिए उतावले हो जाएं. उसके बाद 'पठान' से उनका फर्स्ट लुक वाला पोस्टर आया. हालांकि, इन सबसे पहले फिल्म के सेट्स से उनका एक शर्टलेस फोटो लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था.
आखिर एक फैन्स भी कबतक सब्र रखकर बॉलीवुड के 'बादशाह' का इंतजार करते रहें. और शायद ये सब भी काफी नहीं था, जो अब शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक नया फोटो शेयर किया है जिसे देखकर फैन्स आंखें मलते रह जाएंगे. इस फोटो में शाहरुख शर्टलेस होकर, एक काउच ले कॉर्नर पर टिके हुए हैं.
शाहरुख ने बनाई दमदार बॉडी
शाहरुख के बाल अच्छे-खासे लम्बे नजर आ रहे हैं, जो सब जानते हैं कि उन्होंने 'पठान' के लिए बढ़ाए थे. लेकिन फोटो में जो सबसे जोरदार चीज है वो है शाहरुख की बॉडी. 'पठान' में शाहरुख स्क्रीन पर लौटें, उससे पहले सोशल मीडिया पर उनके एट-पैक ऐब्स की वापसी हो गई है. और सिर्फ ऐब्स ही नहीं, बल्कि उनके एब्डोमेन मसल्स भी चीख-चीख कर कह रहे हैं कि शाहरुख ने जिम में घंटों बहुत कड़ी मेहनत की है.
बहुत मजेदार है कैप्शन
लेकिन असली खेल ये फोटो नहीं है, बल्कि इसका कैप्शन है जो शाहरुख की ट्रेडमार्क विट यानी हाजिरजवाबी का सबूत है. फोटो में शाहरुख जितने दमदार लग रहे हैं, कैप्शन भी उतना ही मजेदार है. अपने कैप्शन में शाहरुख ने अमिताभ बच्चन की 'सिलसिला' की मशहूर नज्म को मजेदार ट्विस्ट के साथ यूज किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा-

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











