
Shadab-Barbara Love Story: सीमा और अंजू के बाद चर्चा में शादाब-बारबरा की लव स्टोरी, पोलैंड ले जाना चाहती है माशूका
AajTak
बारबरा ने सीमा हैदर की तरह ना तो चोरी छुपे भारत में एंट्री की है और ना ही एजेंसियों को उसके भारत पहुंचने को लेकर कोई शक है. बल्कि वीजा लेकर भारत पहुंची बारबरा अपने आशिक शाबाद मलिक के साथ शादी रचा कर अब हमेशा-हमेशा के लिए उसके साथ रहना चाहती है.
Shadab-Barbara Love Story: सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्लाह की कहानी का क्लाईमेक्स अभी आया भी नहीं कि ऐसी ही एक और कहानी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. मुहब्बत की ये कहानी आई है झारखंड के हजारीबाग जिले से. जहां एक नौजवान के प्यार में दिल हार कर पोलैंड की 49 साल की एक महिला बारबारा पोलाक अपनी 6 साल की नन्हीं सी बेटी के साथ हजारीबाग के बरतुआ गांव आ पहुंची.
शाबाद से शादी करना चाहती है बारबरा ये और बात है कि बारबरा ने सीमा हैदर की तरह ना तो चोरी छुपे भारत में एंट्री की है और ना ही एजेंसियों को उसके भारत पहुंचने को लेकर कोई शक है. बल्कि वीजा लेकर भारत पहुंची बारबरा अपने आशिक शाबाद मलिक के साथ शादी रचा कर अब हमेशा-हमेशा के लिए उसके साथ रहना चाहती है.
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती हजारीबाग के बरतुआ गांव के लोग तब हैरान रह गए जब गोरी-चिट्टी बारबरा अपने सात एक बच्ची को लेकर शाबाद के साथ रहने पहुंची. पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी इंस्टाग्राम पर साल 2021 में उनके गांव के रहनेवाले 35 साल के नौजवान शादाब से दोस्ती हुई थी. और फिर देखते ही देखते ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला. इसके बाद वो लगातार भारत आने की तैयारी कर रही थी और तब उसे पांच सालों लिए भारत में आने का वीजा मिला है.
बारबरा ने घर में लगवाए दो एसी और कलर टीवी बरतुआ गांव पहुंचने से पहले बारबरा कुछ दिनों तो हजारीबाग के एक होटल में रुकी थी. लेकिन गांव आने के बाद बारबारा की हालत गर्मी की वजह से पस्त हो गई. उसने फौरन शादाब के घर में दो एसी और कलर टीवी का इंतजाम किया. घर पहुंच कर उसने किसी भी दूसरी भारतीय महिला की तरह सारा काम काज संभाल लिया. गाय का गोबर उठाने से लेकर दूसरे काम करने तक बारबरा सारा काम कर रही है. वो शादाब की मुहब्बत में पूरी तरह से डूब चुकी है.
शादाब का वीजा बनवाने की कोशिश एक विदेशी महिला के हजारीबाग के इस गांव में आ पहुंचने की खबर मिलने पर डीएसपी राजीव कुमार ने बारबारा से बात की. बारबारा और शादाब ने उन्हें खुल कर अपनी कहानी सुनाई. उसने बताया कि वो फिलहाल टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और कुछ दिनों के बाद वापस चली जाएगी. शादाब की मानें तो बारबारा का पोलैंड में अपना घर है. गाड़ी बंगला सबकुछ है और वो वहां काम करती है. फिलहाल वो शादाब का वीजा बनवाने की कोशिश कर रही है, ताकि वो उसे अपने साथ पोलैंड लेकर जा सके और वहां चैन की जिंदगी जीए.
पेशे से एक डांसर है शादाब इधर, शादाब के परिवार की बात करें, तो उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और वो चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर है. उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि शादाब अभी कुंवारा है. उसका कहना है कि बारबारा उसे बहुत अच्छी लगती है. बेशक बारबारा की उम्र उसके मुकाबले कुछ ज्यादा है, लेकिन उसे इस बात की कोई शिकायत नहीं, क्योंकि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती. शादाब पेशे से एक डांसर है और भारत के कई शहरों में अपना प्रोग्राम कर चुका है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




