
Shabaash Mithu Trailer: कैसे मिताली राज ने पूरा किया 'वूमेन इन ब्लू' का सपना? कप्तान के रोल में तापसी पन्नू ने दिखाया जोश
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, और इसी संघर्ष की कहानी को शाबाश मिट्ठू में देखा जाएगा. फिल्म के ट्रेलर में तापसी ने मिताली राज के रोल में जोश, उत्साह और लगन के बीज बोए हैं.
''ऐसा खेल के दिखाएंगे कि हमारी पहचान कोई कभी भूल ना पाए.'' इसी लगन और निष्ठा से जब महिला क्रिकेट टीम मैदान में उतरी तो उनके हुनर को दुनिया देखती रह गई.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान रहीं मिताली राज की जिंदगी पर आधारित तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिट्ठू का ट्रेलर जारी हो गया है. बचपन से देखे सपने को मिताली ने कैसे सच किया, इसकी झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है. मिताली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 23 साल के रिकॉर्ड ब्रेकिंग करियर को कैसे यादगार बनाया, अब ये कहानी फिल्म के जरिए पूरी दुनिया जानेगी.
ट्रेलर में तापसी का दिखा जोश
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, और इसी संघर्ष की कहानी को शाबाश मिट्ठू में उतारा गया है. ट्रेलर में तापसी ने मिताली राज के रोल में जोश, उत्साह और लगन के बीज बोए हैं. मिताली के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था. उनके पास जज्बा जरूर था, पर असली चुनौती खेल के मैदान में थी. अपने हुनर से सभी को प्रभावित करने के बाद बोर्ड के सामने महिला क्रिकेट टीम की अपनी जर्सी के लिए लड़ाई उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज था. यही उनकी पहचान थी जिसे बनाने में उन्होंने अपनी पूरी जान लगा दी. उनके इस संघर्ष में पूरी टीम ने साथ दिया और आज यही कहानी शाबाश मिट्ठू लेकर आ रही है.
दयाबेन बनने की खबरों में कितनी सच्चाई? Rakhi Vijan ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












