
SGB: कल तक मौका... सरकार बेच रही है सस्ता सोना, SBI ने गिनाए खरीदने के 6 फायदे
AajTak
SGB Scheme: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार गोल्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत 5091 रुपये प्रति ग्राम तय की है. हर बार की तरह इस बार भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को बॉन्ड की तय कीमत पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट दी जाएगी.
शेयर बाजार (Share Market) गिर रहा है. दुनियाभर में मंदी की आशंकाएं गहराती जा रही है. निवेशक घबराए हुए हैं. आखिर कहां करें निवेश? इन सबके बीच देश में बहुत ऐसे लोग हैं, जो रिस्क (Risk) लेना नहीं चाहते हैं, वो ऐसी जगह पैसे लगाना चाहते हैं, जहां निवेश सुरक्षित हो.
ऐसे लोगों के लिए सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign gold bond) स्कीम एक बेहतरीन विकल्प है. शेयर बाजार में हाहाकार के बीच निवेशकों को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका मिल रहा है. चालू वित्त वर्ष की पहली सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज निवेशकों के लिए ओपन है, आप इसमें 24 जून तक पैसे लगा सकते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार गोल्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत 5091 रुपये प्रति ग्राम तय की है. हर बार की तरह इस बार भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को बॉन्ड की तय कीमत पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट दी जाएगी. इस बीच देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने निवेशकों के इसके 6 फायदे गिनाए हैं.
SBI ने गिनाए ये 6 फायदे- 1. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर सालाना कम से कम 2.5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा. 2. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से पैसे निकालने पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं (No Capital Gain Tax on Redemption) लगेगा. 3. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर लोन का प्रावधान. आप बैंक से इसपर लोन ले सकते हैं. 4. फिजिकल गोल्ड की तरह लॉकर में रखने का खर्च भी नहीं उठाना पड़ता. 5. मैच्योरिटी के बाद जब चाहें, इसे कैश में तब्दील कर सकते हैं. 6. फिजिकल गोल्ड की तरह मेकिंग चार्ज और GST का भुगतान नहीं करना पड़ता है.
गौरतलब है कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना में गोल्ड की कीमत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से तय की जाती है. बॉन्ड के तौर पर आप सोने में न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम चार किलो तक निवेश कर सकते हैं. इसपर टैक्स भी छूट मिलती है.
Don’t miss out on the golden rush! Sovereign Gold Bonds are a great way to invest for long-term gains. There are many advantages of investing in them, but listed here are the top 6 for you. Know More: https://t.co/toePwihkKR#GoldBond #AmritMahotsav #AzadiKaAmritMahotsavWithSBI pic.twitter.com/0m9PUnR0eD

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









