
Secrets Of Girls: लड़कियों के वो 5 सीक्रेट्स जो हर लड़के को पता होने चाहिए
AajTak
Secrets of girls: किसी भी रिलेशन में सामने वाले व्यक्ति के बारे में जानना काफी जरूरी होता है, जिससे हम सामने वाले को अच्छी तरह से समझ जाते हैं. लड़कियां कैसे लड़कों को पसंद करती हैं या उन्हें कैसे लड़के पसंद आते हैं, इस बारे में वे कभी किसी को नहीं बतातीं और दिल में सीक्रेट की तरह रखती हैं. अगर लड़के उन सीक्रेट्स को जान लेते हैं, तो वे किसी भी लड़की के साथ अच्छी बॉन्डिंग बना सकते हैं.
अगर किसी से दोस्ती करना है तो सबसे पहले सामने वाले को जानना काफी जरूरी होता है. आज के समय में लोग कई बातों को अपने दिल में छिपाकर रखते हैं, इस कारण उनके बारे में जानना और उनको समझना काफी मुश्किल हो सकता है. अगर लड़कियों की बात करें तो उनके दिल की बात जानना हर किसी के लिए मुश्किल होता है, क्योंकि लड़कियां सबके सामने अपने दिल की बात नहीं रख पातीं. अपनी पसंद और न पसंद के बारे में भी वे काफी कम लोगों से शेयर करती हैं और उन्हें सीक्रेट की तरह अपने दिल में ही रखती हैं. लेकिन अगर आप उनसे दोस्ती करना चाहते हैं या उनके खास बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले उनके दिल की बात जानना काफी जरूरी हो जाता है. इसके लिए आपको लड़कियों के कुछ ऐसे सीक्रेट्स जानने होंगे, जिन्हें वे अपने दिल में ही रखती हैं.
अगर आप कुछ बातें समझ लेंगे तो वे आपके साथ कंफर्टेबल रहेंगी और आप दोनों दोस्ती या किसी दूसरे रिलेशनशिप को काफी अच्छे से निभा सकते हैं.
1. ऐसे लड़के आते होते हैं पसंद
WebMD के मुताबिक, लड़कियों को आंखों में आंख डालकर बात करने वाले लड़के पसंद होते हैं. इसका कारण है कि आंखों में देखकर बात करने वाले लड़के अधिक कॉन्फिडेंट लगते हैं और लड़कियों को अक्सर ऐसे लड़के ही पसंद आते हैं. वहीं अगर कोई लड़का इधर-उधर देखकर या फिर नीचे आंख करके बात करता है, तो लड़कियां उन लड़कों को पसंद नहीं करतीं.
2. जजमेंटल लड़के नहीं आते पसंद
लड़कों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि लड़कियों को जजमेंटल लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते. आज के समय में लड़के कई बार लड़कियों को किसी भी बात को लेकर जज करने लगते हैं कि लड़कियों को ऐसा नहीं करना चाहिए, वैसा नहीं करना चाहिए आदि. अगर आप भी इस तरह की सोच रखते हैं, तो जाहिर सी बात है आप किसी भी लड़की को पसंद नहीं आएंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











