
Schools Closed: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा नोएडा, 8वीं तक के सभी स्कूल हुए बंद, जानिए कब खुलेंगे?
AajTak
Schools Closed: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की वजह से गौतमबुद्ध नगर में प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है. तापमान में गिरावट और कोहरे के चलते यह निर्णय लिया गया. 8वीं तक के बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2 जनवरी 2025 से सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है.
Schools Closed: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. गौतमबुद्ध नगर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. तापमान में लगातार गिरावट और बढ़ती सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी बोर्ड के कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.
इससे पहले प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर ठंड से राहत देने की कोशिश की थी, लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट और सुबह के समय कोहरे के चलते स्कूल आने-जाने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया.
फिर कब खुलेंगे स्कूल?
जिलाधिकारी (डीएम) गौतमबुद्ध नगर ने फिलहाल 2 जनवरी 2025 से अगले आदेश तक सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है. यह आदेश खासतौर से कक्षा 8 तक के छात्रों पर लागू होगा. हालांकि स्कूल खुलने की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है. फिजिकल क्लासेस 12 जनवरी तक स्थगित रह सकती हैं और 15 जनवरी से स्कूल दोबार खोले जा सकते हैं.
डीएम ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे इस आदेश का पालन करें और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं. इसके अलावा, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें और उन्हें गर्म कपड़े, कंबल आदि उपलब्ध कराएं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









