School Reopening Latest updates: एक सितंबर से कहां-कहां खुल रहे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
School Reopening Latest updates: जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का खतरा घटा है. कई राज्य स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं. एक सितंबर से यूपी में कक्षा एक से पांच तक स्कूल खुल रहे हैं.
School Reopening Latest updates: कोरोना महामारी के चलते करीब दो साल से देश के अधिकतर राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद चल रहे थे. अब जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का खतरा घटा है. कई राज्य स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं. एक सितंबर से यूपी में कक्षा एक से पांच तक स्कूल खुल रहे हैं. वहीं दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत कर्नाटक आदि राज्यों ने एक सितंबर से स्कूलों को कोविड गाइडलाइन के साथ खोलने की तैयारी की है. आगे पढ़ें इससे जुड़े सभी लेटस्ट अपडेट्स.. उत्तर प्रदेश में कल बुधवार एक सितंबर से क्लास-1 से 5 तक के स्कूल खोले जाएंगे. कोविड गाइडलाइन के मुताबिक इन स्कूलों को खोला जाएगा. आज से ही स्कूल खोलने की अंतिम रूप दिया जा रहा है. बेसिक शिक्षा परिषद ने निगरानी के लिए टीम बनाई है. मध्यप्रदेश सरकार ने भी सितंबर की पहली तारीख से स्कूल खोलने का फैसला लिया है. हालांकि यह कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए ही होंगी. जिसे 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ शुरू किया जा रहा है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्कूलों को लेकर बैठक की थी जिसमें तय किया गया कि प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 सितंबर से कक्षा 6 से 12 तक 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति में शुरू किए जाएंगे. इसमें अभिभावकों की सहमति और कोविड 19 की गाइडलाइन का सख्त पालन करना अनिवार्य किया गया है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











