
School Reopening: किन-किन राज्यों में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने का एलान हुआ, देखें लिस्ट
ABP News
School Reopening: कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद अब स्कूल-कॉलेज फिर से खोले जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. आइए जानते हैं लिस्ट में कि किन राज्यों में कब स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे.
कोरोना महामारी के मद्देनजर पिछले साल 24 मार्च को देशव्यापी तालाबंदी के बाद देश भर के स्कूल भी बंद कर दिए गए थे. हालांकि पिछले साल अक्टूबर से ऑफ़लाइन कक्षाएं फिर से शुरू हुईं लेकिन भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के घातक परिणाम सामने आने के बाद स्कूलों को एक बार फिर बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा. हालांकि अब दैनिक मामलों में गिरावट आ रही है ऐसे में छात्रों की पढ़ाई को हो रहे नुकसान को देखते हुए कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (UT) सरकारें स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही हैं. आइए जानते हैं किन राज्यों में फिर से स्कूल खोले जाने की तैयारी की जा रही है बिहार- बिहार राज्य में एक बार फिर से स्कूल-कॉलेज खोने जाने की कवायद शुरू हो गई है. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इस संबंध में ट्वीट भी किया कि, ' राज्य में विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा तक के स्कूल 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे. वयस्क छात्रों , शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी."More Related News

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












