
School Closed: 31 जनवरी तक स्कूल बंद, टेक-होम होंगे प्री-बोर्ड एग्जाम, इस राज्य ने की घोषणा
AajTak
School Closed: अभी तक 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों का संचालन किया जा रहा है. बैठक में तय किया गया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं जो 20 जनवरी से थीं, अब वह टेक होम एग्जाम होंगी.
School Closed: मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच शिवराज सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला किया है. राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक में तय किया गया कि मध्यप्रदेश में अब 15 जनवरी से 31 जनवरी तक निजी और सरकारी स्कूल बंद रखे जाएंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












