
School Closed: यूपी के सभी स्कूल अब 10 मई तक रहेंगे बंद, महामारी के चलते फैसला
AajTak
School Closed: मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा 01 से 12 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल तथा कोचिंग संस्थान 10 मई तक बंद रहेंगे. इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज़ आयोजित करने पर भी प्रतिबंध होगा. इससे पहले, सरकार ने 30 अप्रैल तक राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया था जिसे अब बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है.
School Closed: राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को अब 10 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल तथा कोचिंग संस्थान 10 मई तक बंद रहेंगे. इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज़ आयोजित करने पर भी प्रतिबंध होगा. इससे पहले, सरकार ने 30 अप्रैल तक राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया था जिसे अब बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है. कोविड संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश में कक्षा 01 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में 10 मई तक अवकाश रखा जाए। कोचिंग संस्थाएं भी बंद रहेंगी तथा ऑनलाइन कक्षाएं भी स्थगित रखी जाएं: #UPCM श्री @myogiadityanath जी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "Covid-19 के मद्देनजर, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 10 मई तक बंद रहेंगे. इस दौरान कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे और ऑनलाइन कक्षाएं भी निलंबित रहेंगी." इससे पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को 20 मई तक घर से काम करने की अनुमति भी दी है.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









