
School Closed: भारी बारिश से आफत! तमिलनाडु के इन जिलों में बंद किए गए स्कूल
AajTak
School Closed: राज्य के कई जिलों में आधी रात से जारी भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारियों ने आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.
School Closed: भारी बारिश के चलते तमिलनाडु राज्य के सभी स्कूलों को आज, 19 जून, 2023 को बंद रखने का आदेश दिया गया है. राज्य में चेन्नई के साथ-साथ तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू के स्कूल भी आज बंद रहेंगे. राज्य के कई जिलों में आधी रात से जारी भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारियों ने आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.
तिरुवल्लूर के जिला कलेक्ट्रेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'भारी बारिश चलते, तिरुवल्लुर जिले के सभी स्कूलों के लिए छुट्टी घोषित की जाती है.' राज्य में अभी आगे भी बारिश जारी रहने का अलर्ट है. स्कूल आज चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, वेल्लोर और रानीपेट में बंद किए गए हैं. यह फैसला स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
भारतीय मेट्रोलॉजिकल विभाग (IMD) के अनुसार, चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुपथुर, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कल्लाकुरिची जिलों में अभीभारी बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु में, भारी बारिश के कारण अंतिम समय में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं क्योंकि इससे अक्सर ट्रैफिक जाम, जलभराव और कई अन्य समस्याएं होती हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











