
School Closed: कोरोना के चलते इस राज्य ने स्थगित किए 10वीं-12वीं के प्री-बोर्ड और UG, PG सेमेस्टर एग्जाम
AajTak
School Closed: वर्तमान COVID-19 की स्थिति को देखते हुए, राज्य शिक्षा विभाग ने अगली सूचना तक सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी और मदरसों की कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है.
School Closed: बेकाबू COVID-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी विश्वविद्यालयों के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही राज्य में कक्षा 10, 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. राज्य के शिक्षामंत्री रतनलाल नाथ ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "वर्तमान COVID-19 की स्थिति को देखते हुए, राज्य शिक्षा विभाग ने अगली सूचना तक सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी और मदरसों की कक्षा 10 और 12 की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है." বর্তমান সামগ্রিক কোভিড পরিস্থিতি বিবেচনা করে রাজ্য শিক্ষা দপ্তর সরকারি,আধাসরকারি বেসরকারি ও মাদ্রাসা'র দশম ও দ্বাদশ শ্রেণীর প্রি-বোর্ড পরীক্ষা পরবর্তী সূচনা না দেওয়া পর্যন্ত স্থগিত রাখার সিদ্ধান্ত নিয়েছে। pic.twitter.com/M6cl7imNXj বর্তমান সামগ্রিক কোভিড পরিস্থিতি বিবেচনা করে উচ্চ শিক্ষা দপ্তর রাজ্যের সমস্ত সরকারি বেসরকারি মহাবিদ্যালয়,বিশ্ব বিদ্যালয়-এর পরিক্ষা পরবর্তী সূচনা না দেওয়া পর্যন্ত স্থগিত রাখার সিদ্ধান্ত নিয়েছে। pic.twitter.com/p1Np6hEIc4More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












