
Sawan 2022: गजकेसरी योग में आया सावन का पहला सोमवार, 5 राशियों के आए अच्छे दिन
AajTak
जब किसी राशि में गुरू और चंद्रमा एकसाथ होते हैं तो गजकेसरी योग बनता है. 18 जुलाई को सुबह करीब साढ़े छह बजे चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करते ही गजकेसरी योग बनेगा. गजकेसरी योग में भगवान शिव की उपासना बहुत ही फलदायी मानी जाती है. आइए जानते हैं के सावन के पहले सोमवार पर बना गजकेसरी योग किन राशियों के लिए शुभ है.
आज सावन का पहला सोमवार है और इस शुभ अवसर पर एक बेहद शुभ योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषियों का कहना है कि सावन के पहले सोमवार मीन राशि में गजकेसरी योग बन रहा है. जब किसी राशि में गुरू और चंद्रमा एकसाथ होते हैं तो गजकेसरी योग बनता है. 18 जुलाई को सुबह करीब साढ़े छह बजे चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करते ही गजकेसरी योग बनेगा. गजकेसरी योग में भगवान शिव की उपासना बहुत ही फलदायी मानी जाती है. आइए जानते हैं के सावन के पहले सोमवार पर बना गजकेसरी योग किन राशियों के लिए शुभ है.
वृष- गजकेसरी योग बनते ही वृष राशि वाले कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर लाभ प्राप्त होगा. परिवार में शुभ और मंगल कार्यों के योग बनेंगे. कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. घर, मकान या वाहन से जुड़े कार्य संपन्न हो सकते हैं.
कर्क- करियर में सुधार होगा. नए काम की शुरुआत और संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं. भगवान शिव की उपासना घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. संतान पक्ष से शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती है. छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा.
सिंह- लंबे समय से चली आ रही आर्थिक और मानसिक समस्याएं दूर होंगी. धन की स्थिति में सुधार होगा. आज कोई रुका हुआ काम बन सकता है. प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी समय बहुत शुभ रहने वाला है. आज शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से आपका भाग्योदय होगा.
मकर- धन की बाधाएं दूर होंगी. करियर संबंधी रुके हुए काम पूरे होंगे. पारिवारिक समस्याएं हल होंगी. तनाव कम होगा. शिक्षा प्रतियोगिता में भी सफलता हासिल करेंगे. विवाह से जुड़े मामलों में बात पक्की हो सकती है. धार्मिक कार्यों में थोड़ी व्यस्तता बढ़ेगी. शिवलिंग पर गंगाजल जरूर चढ़ाएं.
मीन- लंबी और शुभ यात्रा का योग बन सकता है. कोई अटका कार्य पूरा हो सकता है. कर्ज में डूबा रुपया भी वापस मिल सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. आज दान-धर्म के कार्य करने का कई गुना फल आपको मिल सकता है. परिवार में शांति और धैर्य बनाए रखेंगे.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









