
Saving account interest: इन निजी बैंकों में मिल रहा सेविंग अकाउंट पर सबसे ज्यादा ब्याज
AajTak
Saving Account good Interest Rate: बैंकों के बचत खाते निवेश के सबसे सरल और सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं. अच्छी बात यह है कि आजकल बचत खातों पर बैंक अच्छा रिटर्न भी देने लेगे हैं.
बैंकों के बचत खाते (Saving Account) निवेश के सबसे सरल और सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं. अच्छी बात यह है कि आजकल बचत खातों पर बैंक अच्छा रिटर्न भी देने लेगे हैं. इन बैंकों में जमा रकम पर सरकार 5 लाख रुपये तक की सीमा तक पैसा वापस करने की गारंटी भी देती है. खासकर निजी बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि सेविंग अकाउंट पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले प्राइवेट सेक्टर के टॉप 5 बैंक कौन से हैं. (फाइल फोटो)
DCB बैंक: डीसीबी बैंक ने 25 अगस्त, 2021 को अपनी दरों में बदलाव किया है और बैंक अब बचत खातों पर अधिकतम 6.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है. बैंक द्वारा 1 लाख रुपये से कम की जमा पर 2.75 फीसदी, 1 लाख से 5 लाख रुपये के बीच की जमा पर 4 फीसदी, 5 लाख से 10 लाख के बीच की रकम पर 4.50 फीसदी, 10 लाख से 25 लाख के बीच की रकम पर 5 फीसदी, 25 लाख से 50 लाख के बीच की रकम पर 6 फीसदी, 50 लाख से 1 करोड़ के बीच की रकम पर 6.50 फीसदी, 1 करोड़ से 10 करोड़ के बीच 6.75 फीसदी और 10 करोड़ से ऊपर के जमा पर 6.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. (फाइल फोटो: PTI)
RBL बैंक: आरबीएल बैंक भी अपने ग्राहकों को अच्छा ब्याज दे रहा है. बैंक ने 1 सितंबर, 2021 को सेविंग अकाउंट के लिए अपनी दरों में बदलाव किया है. इसके मुताबिक अब बैंक 1 लाख रुपये तक की जमा पर 4.25%, 1 लाख से ऊपर और 10 लाख तक की रकम पर 5.75%, 10 लाख से ऊपर 3 करोड़ तक की रकम पर 6%, 3 करोड़ से ऊपर 5 करोड़ रुपये तक की रकम पर 6% ब्याज दे रहा है. (फाइल फोटो)

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









