
Saudi Arabia: सऊदी अरब ने रमजान के लिए 15 साल बाद बदला ये नियम, खफा हुए लोग
AajTak
सऊदी अरब में रमजान में स्कूल खोले जाने को लेकर लोग नाराज हैं. लोगों का कहना है कि इससे छात्र और शिक्षक, दोनों के प्रदर्शन पर असर होगा. एक कार्यक्रम के दौरान सऊदी के शिक्षा मंत्री से एक छात्र ने स्कूलों को बंद करने की बात कही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सऊदी अरब में शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि रमजान के दौरान स्कूल खुले रहेंगे. सरकार के इस फैसले ने देश के कई लोगों को नाराज कर दिया है. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें एक स्कूली छात्र शिक्षा मंत्री डॉ हमद अल-अशेख से रमजान के दौरान स्कूलों को बंद रखने की बात कह रहा है. सऊदी अरब में 15 सालों बाद ये हो रहा है कि रमजान के दौरान स्कूलों को खुला रखा जा रहा है.
सऊदी अरब में दो सेमेस्टर की जगह अब तीन सेमेस्टर का शैक्षणिक वर्ष शुरू किया गया है. इसे लेकर घोषणा की गई है कि सऊदी अरब के छात्रों को ईद की 12 दिनों की छुट्टी से पहले महीने के 24 दिन स्कूल आना होगा.
रमजान के शुरू होने से पहले सऊदी शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों को खोले जाने और उनके समय में बदलाव को लेकर जानकारी दी थी. मंत्रालय ने कहा था कि स्कूल सुबह 9-10 बजे के बीच शुरू होंगे और प्रत्येक क्लास का समय 35 मिनट का होगा.
हालांकि, मंत्रालय ने सभी शिक्षा विभागों को ये तय करने का अधिकार दिया है कि स्कूल कब से शुरू होंगे. मंत्रालय ने अपनी घोषणा में कहा कि छात्रों के लिए ईद-उल-फितर की छुट्टी 26 अप्रैल से शुरू होगी.
सऊदी शिक्षा मंत्री से छात्र का सवाल
रमजान के महीने से स्कूलों को खोले जाने को लेकर एक छात्र ने सऊदी के शिक्षा मंत्री से सवाल कर लिया जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर स्कूलों को बंद करने को लेकर चर्चा गर्म हो गई है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










