
Satyameva Jayate 2 trailer out: ट्रिपल रोल में नजर आएंगे जॉन अब्राहम
AajTak
फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है. ट्रेलर में जॉन अब्राहम की दमदार एक्टिंग स्किल्स देखी जा सकती हैं. वह एक पुलिस वाले का रोल निभाते नजर आएंगे.
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फैन्स एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है. ट्रेलर में जॉन अब्राहम की दमदार एक्टिंग स्किल्स देखी जा सकती हैं. वह एक पुलिस वाले का रोल निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा इसमें ढेर सारा एक्शन भी देखने को मिलेगा. लगभग डेढ़ साल तक प्रोडक्शन और रिलीज में देरी के बाद फिल्म आखिरकार रिलीज हो रही है. यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












