
Sarkari Naukri, Education News Live: ISRO के फ्री कोर्स के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें शिक्षा और नौकरी से जुड़ी खबरें
AajTak
Education News, Sarkari Naukri Live: शिक्षा जगत और सरकारी नौकरी से जुड़ी हर खबर की ताजा अपडेट इस पेज पर उपलब्ध है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे कहीं और जाने के बजाय हमारे साथ जुड़े रहें.
Sarkari Naukri 2021, Education News Live Updates: कोरोना के चलते लंबे समय तक बंद रहे शैक्षणिक संस्थान अब दोबारा खुलने शुरू हो रहे हैं. वहीं, रुकी हुई सरकारी नौकरियों के लिए भी भर्ती की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई हैं. यहां हम आपको देंगे शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर की ताजा अपडेट. ISRO के फ्री कोर्स के लिए आवेदन शुरू कोरोना महामारी के समय युवा घर बैठे ही कुछ नया सीख सकें, इसे देखते हुए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने फ्री ऑनलाइन कोर्सेस की शुरुआत की है. इन कोर्स के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट iirs.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. SPIC MACAY का अनुभव कैम्प 21 से, रजिस्ट्रेशन शुरू SPIC MACAY की ओर से अनुभव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसकी शुरुआत 21 जून से होगी. इस 7 दिवसीय कार्यक्रम का समापन 27 जून को होगा. ऑनलाइन हो रहे कार्यक्रम के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए SPIC MACAY के पेज पर विजिट करना होगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












