
Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्च डेट कंफर्म, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग, मिलेगा 200MP कैमरा
AajTak
Samsung Galaxy S25 Edge की लॉन्चिंग डेट का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. भारत में यह हैंडसेट 13 मई की सुबह लॉन्च होगा. यह एक स्लिम बॉडी वाला हैंडसेट होगा, जिसको लेकर अब तक की लीक्स और फीचर्स आदि सामने आ चुके हैं. इस हैंडसेट का मुकाबला iPhone 17 Air से होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung ने आखिरकार अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. यह हैंडसेट कोरिया में 13 मई की सुबह 9 बजे लॉन्च होगा. वहीं भारत में यह लॉन्चिंग सुबह 5:30 बजे होगी. कई लीक्स और टीजर के बाद कंपनी ने आखिरकार इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह एक स्लिम बॉडी थीम वाला हैंडसेट होगा.
Samsung Galaxy S25 Edge में अल्टीमेट कैमरा एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है. इस हैंडसेट में 200MP का कैमरा सेंसर मिलेगा, जो यूजर्स को फोटोग्राफी में प्रो ग्रेड की कैपिबिलिटीज को दिखाएगा.
मिलेंगे ढेरों AI फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Edge में ढेरों AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. Samsung Galaxy S25 सीरीज में पहले से ढेरों AI फीचर्स को देख चुके हैं, जो उसे दूसरे Android स्मार्टफोन से अलग बनाता है.
यह भी पढ़ें: किस ब्रांड का खरीदना चाहिए स्मार्टफोन, जो सालों-साल कर सकेंगे यूज
मिलेगा डुअल रियर कैमरा

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











