
Samsung Galaxy M53 5G Review: अच्छा कैमरा, बढ़िया डिजाइन, क्या लेने लायक है फोन?
AajTak
Samsung Galaxy M53 5G कंपनी का मिडरेंज स्मार्टफोन है. इसमें कंपनी बढ़िया डिजाइन के साथ अच्छा कैमरा ऑफर करती है. लेकिन, क्या आपको इसे खरीदना चाहिए, जानिए इस रिव्यू में.
Samsung ने हाल ही में कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. इसमें मिडरेंज से लेकर हाई-एंड स्मार्टफोन्स तक शामिल हैं. Samsung Galaxy M53 5G को भी भारत में लगभग 26 हजार रुपये में पेश किया गया है.
Samsung Galaxy M53 5G उन यूजर्स को टारगेट कर रहा है जो अपने लिए प्रीमियम फोन तो चाहते हैं लेकिन, बहुत ज्यादा पैसे फोन पर खर्च नहीं करना चाहते हैं. इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.
Samsung Galaxy M53 5G का डिजाइन भी प्रीमियम फील के साथ आता है. ये दिखने में काफी स्लिम है. ऐसे में क्या आपको इस प्राइस प्वॉइंट पर Samsung Galaxy M53 5G को खरीदना चाहिए. यहां पर आपको इस रिव्यू में बता रहे हैं.
डिजाइन
Samsung Galaxy M53 5G के डिजाइन को लेकर तारीफ करनी पड़ेगी. ये फोन लार्ज है लेकिन बिल्कुल भी बल्की नहीं लगेगा. इसका बैक पॉलीकॉर्बोनेट का है. हालांकि, डिवाइस काफी स्लीप करता है. इस वजह से आपको फोन पर बैक कवर लगाना होगा.
इसके बैक पर ग्लॉसी फिनिश दिया गया है. हालांकि, ये काफी जल्दी गंदा हो जाता है. इस फोन में हेडफोन जैक भी नहीं दिया गया है. इसके बैक पर कैमरा स्क्वायर शेप में दिया गया है. इस फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











