
Samsung के फोन से भी कम कीमत में मिल रही है ये इलेक्ट्रिक कार, इस साइट से हो रही है बिक्री
AajTak
आमतौैर पर इलेक्ट्रिक कार की कीमत काफी ज्यादा होती है. लेकिन क्या हो अगर Samsung के फोन से भी कम कीमत में आपको एक EV यानी इलेक्ट्रिक कार मिल जाए. आप कहेंगे ये संभव नहीं है. लेकिन, ऐसा हो रहा है. इस कार को ई-कॉमर्स साइट से बेचा भी जा रहा है. जानिए क्या है इस कार की खासियत.
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में काफी ज्यादा इजाफा देखा जा रहा है. अब कम कीमत पर भी इलेक्ट्रिक कार को बेचा जा रहा है. लेकिन, जिस इलेक्ट्रिक कार की हम यहां पर बात कर रहे हैं उसकी कीमत Samsung के एक फोन से भी कम है.
इस इलेक्ट्रिक कार को सेल के लिए पेश कर दिया गया है. इसको तैयार किया है electricKar ने. इस कार का नाम K5 रखा गया है. इसको कंपनी ने क्वाड्रिसाइकिल के तौर पर पेश किया है और इसमें दो लोग बैठ सकते हैं.
8-घंटे में फुल चार्ज होगी कार
कंपनी ने बताया है कि electricKar K5 की स्पीड 40 km/h से भी ज्यादा है. कंपनी का ये भी दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 52km से 66km के बीच होती है. कंपनी के अनुसार, इसको पूरी तरह से चार्ज होने में 8-घंटे से भी कम का समय लगता है.
आपको बता दें कि इस कार की सेल अभी चीन में की जा रही है. इसे Alibaba के जरिए बेचा जा रहा है. भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है. अब बात इसकी कीमत की करते हैं.
सैमसंग के फोन के दाम से भी कम कीमत

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












