
Sambit Patra Vs Salman Nizami: क्रिकेट में PAK की जीत के जश्न को लेकर भिड़े प्रवक्ता
AajTak
उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जिन्होंने टी-20 मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद जश्न मनाया था, पटाखे फोड़े थे या फिर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन वाले पोस्ट डाले थे. आगरा से लेकर बदायूं तक और बरेली से लेकर सीतापुर तक ऐसे सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. यूपी के सीएम ने कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलेगा. वहीं, कश्मीर में एक महिला को भी सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. इस मामले पर बहस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता सलमान निजामी आपस में भिड़ गए. देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











