
Samantha-Naga Chaitanya की टूटी शादी, 4 साल बाद हुए अलग
AajTak
नागा और समांथा ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी के टूटने की खबर दी है. समांथा ने अपने बयान में लिखा- काफी सोच विचार के बाद मैंने और चैतन्या ने बतौर पति पत्नी अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है.
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शामिला समांथा और नागा चैतन्या की शादीशुदा जिंदगी में खटपट की खबरें काफी वक्त से आ रही थीं. तमाम अटकलों के बीच अब दोनों ने अपने रिश्ते का सच ऑफिशियल कर दिया है. समांथा और नागा चैतन्या अलग हो गए हैं.
नागा और समांथा ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी के टूटने की खबर दी है. समांथा ने अपने बयान में लिखा- काफी सोच विचार के बाद मैंने और चैतन्या ने बतौर पति पत्नी अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












