
Salary Saving Idea: सैलरी मिलते ही सबसे पहले करें ये काम, फिर वेतन के लिए नहीं गिनने होंगे एक-एक दिन!
AajTak
Salary Saving Tips: बहुत लोगों की ये शिकायतें होती हैं कि पैसे बचते नहीं हैं, इसलिए सेविंग नहीं कर पाते हैं. सैलरी जब थोड़ी बढ़ जाएगी तब हर महीने निवेश करना शुरू करेंगे. लेकिन सच्चाई ये है कि अधिकतर लोग सैलरी और निवेश के बीच तालमेल नहीं बिठा पाते हैं, इसलिए वो इस तरह की बात करते हैं.
देश में अधिकतर सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में महीने के आखिरी दिन या फिर उसके अगले दिन यानी पहली तारीख को सैलरी (Salary) मिल जाती है. एक तरह से देश में लगभग सभी कर्मचारियों की सैलरी महीने के पहले हफ्ते में ही क्रेडिट हो जाती है. सैलरी आते ही कुछ लोग जमकर खर्चे करने लग जाते हैं, बचत तो छोड़िए... ऐसे लोगों के लिए महीने के आखिरी हफ्ते तक खर्चा चलाना भी मुश्किल हो जाता है. फिर सैलरी के लिए एक-एक दिन का इंतजार करने लग जाते हैं.
अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस महीने से अपनी आदत बदल डालिए. अगर आप शादी-शुदा हैं तो फिर बच्चों की पढ़ाई, घर, कार वगैरह के खर्चों के लिए बचत (Saving) बेहद जरूरी है. जब आप बचत करेंगे तभी इन लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे. बहुत लोगों की ये शिकायत होती है कि पैसे बचते नहीं हैं, इसलिए सेविंग नहीं कर पाते हैं. सैलरी जब थोड़ी बढ़ जाएगी तब हर महीने निवेश करना शुरू करेंगे.
सैलरी और निवेश के बीच तालमेल जरूरी
लेकिन सच्चाई ये है कि अधिकतर लोग सैलरी और निवेश के बीच तालमेल नहीं बिठा पाते हैं, इसलिए वो इस तरह की बात करते हैं. अगर आप चाहें तो जितनी सैलरी है, उसी में से बचत कर सकते हैं. इसके लिए केवल इच्छाशक्ति और बेहतर प्लान की जरूरत है. आज हम आपको बताएंगे कि सबसे पहले सैलरी मिलते ही आपको क्या करना है?
सैलरी मिलते ही सबसे पहले बचत या निवेश के लिए निर्धारित राशि को सैलरी अकाउंट से अलग कर दें. अगर आप ये सोचकर चलेंगे कि महीने के आखिर में जो पैसे बचेंगे, उसे निवेश करेंगे, तो यकीन मानिए... आप निवेश नहीं कर पाएंगे. इसलिए सैलरी मिलते ही सबसे पहले निवेश की राशि को ठिकाने लगा दें. अगर आपके पास दूसरा अकाउंट है तो उसमें पैसे ट्रांसफर कर दें. अगर दूसरा अकाउंट नहीं है तो फिर उस अमाउंट को पहले हफ्ते ही सैलरी अकाउंट से सीधे निवेश कर दें.
एक उदाहरण से समझते हैं...

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











