
Russo Brothers संग धनुष ने की पार्टी, ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा-गौरी खान, Photos
AajTak
हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स की डायरेक्टर जोड़ी रूसो ब्रदर्स इन दिनों भारत में है. एंथनी और जो रूसो ने मिलकर नेटफ्लिक्स की फिल्म द ग्रे मैन को बनाया है. इस फिल्म के साथ साउथ स्टार धनुष ने अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है. ऐसे में मुंबई में प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के घर रूसो ब्रदर्स के लिए खास पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी में धनुष के साथ मलाइका अरोड़ा, आर्यन खान, गौरी खान और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भारत में डायरेक्टर्स का स्वागत किया और समय एन्जॉय किया.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












