
धुरंधर 2 सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ पार! बनी बॉलीवुड की सबसे तेज फिल्म, बराबर किया पुष्पा 2 का रिकॉर्ड
AajTak
धुरंधर 2 के लिए थिएटर्स में भीड़ देखकर ये बता पाना मुश्किल हो गया है कि वर्किंग डे है या हॉलिडे! रणवीर सिंह की फिल्म हर दिन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई के रिकॉर्ड बना रही है. सिर्फ इंडिया ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ये जोरदार धमाके कर रही है और 7 दिन में 1000 करोड़ कमा चुकी है.
धुरंधर 2 का क्रेज उस लेवल पर है जो बॉलीवुड ने कभी नहीं देखा. रणवीर सिंह की फिल्म ने सिर्फ 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों एनिमल, बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार वगैरह से आगे निकल गई है. अब धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है, जिसमें साउथ की बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों का दबदबा रहा है. बुधवार को एक बार फिर से सिंगल डे कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाते हुए धुरंधर 2 ने ये शानदार कमाल कर डाला.
धुरंधर 2 का धमाकेदार बुधवार डायरेक्टर आदित्य धर की स्टोरीटेलिंग धुरंधर 2 के लिए लोगों को इस तरह थिएटर्स तक खींच रही है कि नॉर्मल वर्किंग डेज में ये सिंगल डे कलेक्शन के रिकॉर्ड बना रही है. धुरंधर 2 ने बॉलीवुड में सबसे बड़े मंगलवार का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन जनता से मिल रहे जबरदस्त प्यार के दम पर धुरंधर 2 ने पहले 7 दिनों में हर दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया है. बुधवार को सुबह से ही इस फिल्म के लिए टिकट ऐसे बिक रहे थे जैसे बहुत सारी बड़ी फिल्मों के लिए वीकेंड में नहीं बिके.
इसका नतीजा सैकनिल्क की ट्रैकिंग में इस तरह सामने आया है— बुधवार को धुरंधर 2 ने 47.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. ये बॉलीवुड के इतिहास में बुधवार के दिन का सबसे बड़ा कलेक्शन है. इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ने ये रिकॉर्ड बनाते हुए, अपने पहले बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया था.
बॉलीवुड सबसे तेज 600 करोड़ बुधवार की कमाई के साथ धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 7 दिनों में कुल 623 करोड़ हो चुका है. बॉलीवुड में 600 करोड़ क्लब में पहली एंट्री शाहरुख की जवान ने की थी, जिसे 25 दिन लगे थे. स्त्री 2 ने 39 दिन और छावा ने 65 दिनों में ये माइलस्टोन पार किया था. लेकिन 4 महीने पहले ही धुरंधर के पहले पार्ट ने सिर्फ 19 दिनों में ये आंकड़ा पार करके सबको पीछे छोड़ दिया था. लेकिन धुरंधर 2, पहले पार्ट के आधे से भी कम दिनों में 600 करोड़ कमा चुकी है.
सिर्फ हिंदी की बात करें तो सबसे तेज 600 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के नाम है. इस धमाकेदार फिल्म ने 13 दिन में 600 करोड़ नेट हिंदी कलेक्शन कर डाला था. धुरंधर 2 के टोटल 623 करोड़ नेट कलेक्शन में, सिर्फ हिंदी वर्जन का हिस्सा करीब 586 करोड़ है. गुरुवार को ये आंकड़ा भी 600 करोड़ पार कर जाएगा और धुरंधर 2, हिंदी में भी पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ डालेगी.
वर्ल्डवाइड सबसे तेज 1000 करोड़ धुरंधर 2 को इंडिया के साथ-साथ विदेशों में बहुत तगड़े दर्शक मिल रहे हैं. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में 250 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था. 7 दिनों में धुरंधर 2 का ओवरसीज ग्रॉस 262 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. इसके दम पर धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












