
'धुरंधर' आदित्य धर बने 'बॉक्स ऑफिस का बाप'! सिर्फ 3 फिल्मों ने बनाया टॉप हिंदी डायरेक्टर
AajTak
धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.
धुरंधर 2 देख चुकी जनता जिस चीज के पीछे सबसे ज्यादा क्रेजी हो रही है, वो है आदित्य धर की डिटेलिंग. फिल्म के हर एक सीन, गानों के इस्तेमाल, किरदारों के एक-एक डायलॉग पर जनता बातें करती नहीं थक रही. मीमकारों के लिए तो धुरंधर 2, हीरे की खान साबित हो रही है! जितने ज्यादा दर्शक इस खान में उतर रहे हैं, उतनी ही बड़ी होती जा रही है आदित्य धर की कामयाबी. धुरंधर 2 की कामयाबी के साथ सिर्फ तीन फिल्मों पुराने आदित्य, बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े डायरेक्टर बनने के लिए तैयार हैं. हाल ही में धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए रजनीकांत ने आदित्य को 'बॉक्स ऑफिस का बाप' कहा था. और 'थलाइवा' जो कह दें, वो ना हो ये कैसे हो सकता है!
हिंदी सिनेमा के टॉप डायरेक्टर रोहित शेट्टी नई सदी यानी साल 2000 से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर हैं. गोलमाल, सिंघम फ्रेंचाइजी और कॉप यूनिवर्स की तगड़ी कामयाबी ने उन्हें टॉप पर पहुंचाया था. लेकिन लॉकडाउन के बाद उनकी रफ्तार पहले से स्लो पड़ी है. फिर भी अबतक 16 फिल्मों से रोहित शेट्टी करीब 1925 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बॉक्स ऑफिस पर जेनरेट कर चुके हैं.
लॉकडाउन के बाद शाहरुख खान के साथ पठान जैसी धमाकेदार हिट देने वाले सिद्धार्थ आनंद, रोहित के बाद दूसरे नंबर पर थे. मीडियम बजट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ ने 2014 में अपनी पहली एक्शन फिल्म बैंग बैंग डायरेक्ट की थी. आज वो इस जॉनर में इंडिया के बेस्ट डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं. वॉर, पठान, फाइटर जैसी देशभक्ति मिक्स एक्शन फिल्में देने वाले सिद्धार्थ अबतक 8 फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. उनकी ये 8 फिल्में, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 1359 करोड़ रेवेन्यू जेनरेट कर चुकी हैं.
सोशल मैसेज वाली कॉमेडी ड्रामा फिल्मों से लगातार कामयाबी बटोरने वाले राजकुमार हिरानी हिंदी के उन डायरेक्टर्स में से एक हैं जिनकी कोई फिल्म फ्लॉप नहीं रही. अब तक राजकुमार हिरानी की 6 फिल्में हिंदी में 1211 करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट कर चुकी हैं.
सबको पीछे छोड़ने को तैयार आदित्य 2019 में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से डेब्यू करने वाले आदित्य धर, धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद राजकुमार हिरानी और सिद्धार्थ आनंद को पीछे छोड़ चुके हैं. आदित्य की पहली फिल्म ने 244 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. उनकी दूसरी फिल्म, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 896 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हुई थी. अब इसका सीक्वल धुरंधर 2 गुरुवार को, सिर्फ 7 दिनों में 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है. यानी अबतक उनकी 3 फिल्में 1740 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी हैं. देखें बॉक्स ऑफिस पर टॉप हिंदी डायरेक्टर्स की लिस्ट:
1. रोहित शेट्टी- 1925 करोड़ (16 फिल्में)

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












