
5 साल से डेटिंग का दिखावा? गुपचुप शादी कर चुके हैं करण-तेजस्वी, क्या है सच?
AajTak
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की सीक्रेट शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. फैंस के बधाई संदेशों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है? तो क्या वाकई TejRan ने शादी कर ली या ये सिर्फ अफवाह है.
टिंसेल टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. 25 मार्च 2026 को अचानक फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे, जिससे ये सवाल उठने लगा- क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है? कपल 5 साल से डेट कर रहा है, और अक्सर पब्लिकली अपना अफेक्शन शो करता दिखता है.
क्या सच में शादी हो गई?
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पोस्ट कर कपल को बधाई दी. किसी ने लिखा- अभी पब्लिक मत करो, सीक्रेट ही रहने दो, बधाई हो. तो किसी ने सीधे-सीधे कॉन्ग्रैचुलेशन्स लिख दिया. इन सबके बाद अफवाह फैल गई कि करण और तेजस्वी ने चुपचाप शादी कर ली है. लेकिन सच्चाई ये है कि दोनों ने अभी शादी नहीं की है.
रिपोर्ट्स हैं कि, सोशल मीडिया पर चल रही शादी की खबरें पूरी तरह गलत (फेक) हैं. कपल ने न तो शादी की है और न ही सगाई.
2026 में शादी की थी बात
तेजस्वी ने पहले एक पॉडकास्ट में शादी को लेकर इशारा जरूर किया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या 2026 में शादी हो सकती है, तो उन्होंने कहा- हां, ऐसी बातें तो हो रही हैं… लेकिन देखते हैं. उन्होंने क्लियर किया था कि प्लानिंग की बात जरूर हुई है, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं है.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)











