
'जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा', झूठे दावों पर भड़का परिवार, पूछा- तुम्हें किसने पाला?
AajTak
महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.
महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा विवादों में हैं. जब से उन्होंने फरमान खान से शादी की है, उनके रिश्ते को लव-जिहाद का नाम दिया जा रहा है. इस मामले में उन्हें ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने शिकायत तक दर्ज कराई. जिसके बाद मोनालिसा ने उनपर शूटिंग और ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ और मोलेस्ट करने के गंभीर आरोप लगाए. अब सनोज ने इसका जवाब दिया है.
छेड़छाड़ के आरोपों पर क्या बोले सनोज
मोनालिसा के इल्जामों से आहत सनोज ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि गलती ये हो गई कि वो किसी का अच्छा सोच बैठे. अपने इंस्टा पोस्ट में सनोज ने मोनालिसा के फैमिली मेंबर्स के कई वीडियो शेयर किए जहां वो डायरेक्टर को सही और मोनालिसा को गलत बताते दिखे. मोनालिसा के पिता और बहन ने कहा कि वो झूठ बोल रही हैं, और सभी आरोपों को खारिज किया.
अपना दर्द बयां करते हुए सनोज ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए लेकिन उतना अफसोस भी नहीं है. मैंने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था. जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे हैं. लेकिन उनका पूरा परिवार मां-बहन-पिता जय सिंह के साथ पूरा पारधी समुदाय देश के सनातनी लोग मेरे साथ है. लव जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं. ये कोई पहली बार नहीं है जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया है लेकिन हर बार लोग बेनकाब हुए हैं. इस बार भी होंगे.
मोनालिसा के खिलाफ परिवार, कहा- झूठी
मोनालिसा के पिता जय सिंह ने सफाई देते हुए हाथ जोड़कर कहा कि- सनोज मिश्रा उसको बेटी मानता है, वो जहां भी गए उसे साथ लेकर गए. पूरी फैमिली को लेकर गए. मोनालिसा की सारी बातें झूठी हैं. वो गलत है. उसने अपने बाप को भी नहीं छोड़ा, हम 4-4 बच्चे पाल रहे हैं, ऐसे कैसे सड़क पर छोड़कर चले जाएंगे. मेरी पत्नी कभी-कभी काम से बाहर जाती है. तब भी कभी कोई अकेला नहीं रहा.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












