
Russian Attack on Ukraine: रूसी धमाके से केमिकल ट्रक में आग, युद्ध की त्रास्दी से यूक्रेन बर्बाद!
AajTak
यूक्रेन में रूसी सेना के हमले लगातार जारी हैं. माइकोलेव में जोरदार धमाके की तस्वीरें सामने आई हैं जिससे भारी तबाही की आशंका है.इस बीच यूक्रेन ने रूस के 11 हवाई हमलों को नाकाम करने का दावा किया है. इसके अलावा यूक्रेन का दावा है कि जंग में रूस के 22 हजार सैनिकों को भी यूक्रेन की फौज ने मार गिराया है. वहीं, रूसी सेना की तरफ से बड़ा हमला किया गया है. इस हमले में केमिकल ट्रक तबाह कर दिया गया. ये ब्लास्ट यूक्रेन के रूबीजेन शहर मेंकिया गया है. रूसी गोलाबारी की चपेट में नाइट्रिक एसिड लदा एक ट्रक चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसमें भीषण आग लग गई. इस केमिकल ट्रक तबाही का वीडियो सामने आया है. देखें ये एपिसोड.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










