
Russian जंगी जहाज को यूक्रेन ने युद्ध में उतरने से पहले ही बनाया 'शिकार'
AajTak
यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के एक युद्धपोत को जंग में उतरने से पहले ही बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात को रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी कंफर्म किया गया है.
इजरायल और हमास के बीच जारी भीषण जंग के साथ ही अब यूक्रेन ने एक बड़ा दावा किया है. यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के एक क्रूज मिसाइल कैरियर को इस्तेमाल में आने से पहले ही बड़ा नुकसान पहुंचाया है.
यूक्रेन की सेना के अफसरों के मुताबिक यूक्रेन ने एक ऐसे रूसी मिसाइल कैरियर पर हमला किया, जो ब्लैक सी के रूसी बेड़े में शामिल भी नहीं हुआ था. यूक्रेन की वायु सेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने कहा कि यूक्रेन ने क्रीमिया के रूसी कब्जे वाले प्रायद्वीप में जालिव शिपयार्ड को निशाना बनाया.
फ्रांस से मिली मिसाइलें की इस्तेमाल
यूक्रेन ने इस बात का संकेत दिया कि हमले के लिए फ्रांस की तरफ से दी घई SCALP मिसाइलों का इ्स्तेमाल किया गया. इन मिसाइलों को स्टॉर्म शैडो मिसाइल के रूप में भी जाना जाता है. ओलेशचुक ने बताया कि रूस ने अपने सबसे आधुनिक युद्धपोतों में से एक को जालिव में रखा था. यह युद्धपोत कैलिब्रे क्रूज मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है. हालांकि, उन्होंने जहाज का नाम नहीं बताया.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कुबूली बात!
बताया जा रहा है कि रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी अपने एक जहाज के क्षतिग्रस्त होने की बात को स्वीकार किया है. रूस की तरफ से कहा गया है कि यूक्रेन ने शिपयार्ड पर 15 क्रूज मिसाइलों की बौछार की थी. मंत्रालय ने दावा किया कि रूस ने 13 मिसाइलों को मार गिराया. रूस के स्वीकार करने के बाद यूक्रेन के मंत्रिस्तरीय सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने एक फुटेज पोस्ट किया, जिसमें शिपयार्ड में एक बड़ी आग दिखाई गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











