
Russia Vs Ukraine: 15 शहरों पर टूटा कहर, देखें यूक्रेन पर कैसे सिलसिलेवार कब्जा करता गया रूस
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में आज की सबसे बड़ी खबर यूरोप के सबसे परमाणु पावर प्लांट पर रूस का हमला है. ये पावर प्लांट यूक्रेन के जेपोरिजिया में है. जेलेंस्की ने रुस पर और ज्यादा प्रतिबंधों की मांग की है. रूस ने यूक्रेन ने खेरसन, मेलिटोपोल और कोनोतोप शहर पर अपना कब्जा कर लिया है और अब कीव पर आरपार की जंग की तैयारी है. आज सुबह से कीव शहर और आसपास 22 से ज्यादा धमाके हो चुके हैं. खारकीव में भी दोनों देशों के बीच निर्णायक जंग जारी है. एनरहोदर के जेपोरिजिया परमाणु प्लांट पर भी रुस का कब्जा हो चुका है. जायटोमिर के स्कूल में भी ब्लास्ट हो गया है जबकि चर्नीहीव में भी जबरदस्त बमबारी हो रही है. 3D सेटेलाइट तस्वीरों से समझिये कि किस तरह रूस ने कीव की घेराबंदी की है. और कैसे रूस यूक्रेन के 15 शहरों पर सिलसिलेवार तरीके से कब्जा करता गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











