
Russia-Ukraine War Update: रूस-यूक्रेन युद्ध का उन्नीसवां दिन, कई शहरों पर रुसी सेना ने जमकर की बमबारी, देखें नॉनस्टॉप
AajTak
यूक्रेन पर रूस के हमले का आज 19वां दिन है और रुसी सेना यूक्रेन के कई शहरों पर जमकर बमबारी कर रही है. एक्सपर्ट इस युद्ध को लेकर ये कह रहे थे कि 4 दिन में यूक्रेन का किला जीत लिया जाएगा,वो फेल हो गएय. जो एक्सपर्ट ये मान रहे थे कि रूस केवल 10 दिनों तक ही यूक्रेन पर युद्ध कर सकता है, वो भी गलत साबित हुए. दो हफ्ते से ज्यादा वक्त हो गया है लेकिन जंग अभी जारी है. कीव को चारों तरफ से घेरने की कोशिश में लगी है रूसी सेना,आस पास टैंकों की तैनाती की गई है. कीव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, शहर में जो लोग अभी भी नहीं निकले हैं वे बंकरों में छुपे हुए हैं. देखें नॉनस्टॉप 100 का ये एपिसोड.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











