
Russia-Ukraine War Update: खंडहर में तब्दील आशियाने में सामान ढूंढते दिखे लोग! आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
यूक्रेन में रूस से युद्ध के चलते कई लोगों के आशियाने खंडहर हो गए हैं. रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में बमबारी तेज़ कर दी है. लाखों लोगों ने दहशत के चलते यूक्रेन छोड़ दिया है. यूक्रेन जैसा खूबसूरत देश रूस के साथ जंग के चलते अब धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. रूस की तरफ से लगातार हो रही बमबारी से यूक्रेन में मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. युद्ध की बढ़ती हुई तीव्रता ने पूरी दुनिया को विश्वयुद्ध की आशंका से हिला कर रख दिया है. खंडहर में तब्दील आशियाने में सामान ढूंढते दिखे लोग. देखिए आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










