
Russia Ukraine War Live Updates: यूक्रेन रूस युद्ध का 13वां दिन आज, बेनतीजा रही तीसरे दौर की बातचीत, रूसी जनरल की मौत
ABP News
Russia Ukraine War Live Updates: खारकीव क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को कहा कि अकेले वहां 209 लोग मारे गए हैं, जिनमें से 133 नागरिक हैं.
Russia Ukraine War Live Updates: रूस यूक्रेन वार का आज 13वां दिन है. बीते 13 दिनों से लगातार हो रहे गोलाबारी ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है. एक तरफ जहां यूक्रेन रूस, दोनो देशों में से कोई भी एक झुकने को तैयार नहीं है वहीं दूसरी तरफ रूस के इस तरह हमले से कई देश उसके खिलाफ हो रहे हैं.
इस बीच रूस ने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की है. हालांकि, निकासी मार्ग ज्यादातर रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस की ओर जा रहे है. यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि क्या नागरिकों को निकाला जा रहा है. गलियारों की नई घोषणा के बाद भी रूसी सेना ने कुछ यूक्रेनी शहरों पर रॉकेट हमला जारी रखा और कुछ क्षेत्रों में भयंकर लड़ाई जारी रही.













