Russia-Ukraine War: 8265 किमी सड़क, 4.5 हजार घर, 8 एयरपोर्ट...आंकड़ों में देखें यूक्रेन की बर्बादी
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है और ना ही तबाही की तस्वीर कम हो रही हैं. जंग में कभी किसी को कुछ हासिल नहीं होता. लड़ने वाले दोनों देशों को हासिल होती है तो केवल बर्बादी. यूक्रेन और रूस के बीच हुए इस युद्ध को टाला जा सकता था लेकिन शक्ति का भ्रम होने और शक्तिशाली होने में फर्क है. 60 दिन के युद्ध में यूक्रेन को अपनी शक्ति का पता चल गया है. कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट से पता चला है कि युद्ध में यूक्रेन को अब तक 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. देखें वीडियो.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










