
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार की चर्चा से दुनिया में हलचल! फ्रांस के राष्ट्रपति ने बेलारूस को फोन घुमाया
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन-रूस की जंग में परमाणु हथियारों की चर्चा से डर बढ़ गया है. इसमें बेलारूस की भूमिका को लेकर फ्रांस ने नाराजगी जाहिर की है. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशैंको से फोन पर बात की. साथ ही कहा कि वह इस युद्ध में रूस की मदद न करें.
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब खतरनाक मोड़ लेती जा रही है. दरअसल, रूस का कहना है यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं, लिहाजा वह चौतरफा हमला करेगा. इस जंग पर दुनियाभर के देशों की नजर है. आशंका जताई जा रही है कि इस युद्ध में तोप, गोले, बंदूकों से बढ़कर ये लड़ाई न्यूक्लियर हमले तक पहुंच सकती है. इस युद्ध में बेलारूस रूस के लिए बड़ा मददगार साबित हो रहा है. ऐसे में फ्रांस ने इस मामले में दखल देते हुए कहा कि बेलारूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद नहीं करनी चाहिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











