
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध का 132वां दिन, लुहांस्क पर मास्को ने किया कब्जा
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग का आज 132वां दिन है. इस जंग का कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है. मास्को ने लुहांस्क पर भी कब्जा कर लिया है. जिससे यूक्रेन की चिंता बढ़ गई हैं. लुहांस्क को खोने के बाद युक्रेन की फौन दोनेत्सक को बचाने में लगी हुई है. दूसरी तरफ Finland-Sweden को NATO में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नाटो हेड जेम्स स्टोलटेनबर्ग ने इसे लेकर कहा कि यह फिनलैंड-स्वीडन और नाटो के लिए एक अच्छा दिन है. अब 32 सदस्य देशों के साथ हम और ज्यादा मजबूत होंगे. देखें Russia Ukraine War Update.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











