
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन की बातचीत मे इजरायल की मध्यस्थता क्यों मानी जा रही अहम?
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन के बीच लंबी बातचीत का दौर जारी है. जंग थमने का नाम नहीं ले रही है और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की झुकने को बिलकुल भी तैयार नहीं है. इस दौरान सवाल उठता है कि ये जंग कब रूकेगी. इस बीच खबर आ रही है कि रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्तथा करेगा इजराइल. बता दें कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की प्रशासन के प्रमुख एंड्री यरमक (Andriy Yermak) ने यह जानकारी दी है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच रार थमने को लेकर कुछ बात बन सकती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











