
Russia-Ukraine War: रूस की कीव छोड़ने की चेतावनी के बाद वतन वापसी की कवायद तेज, इन फ्लाइटों से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द कीव छोड़ दें, इसी बीच भारतीयों को यूक्रेन से निकालने का ऑपरेशन जारी है. लिहाजा कई फ्लाइटों से लोगों को भारत लाया जा रहा है.
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की भारत सरकार की कवायद लगातार जारी है. इसी क्रम में Air India के विमान के अलावा इंडिगो की फ्लाइट से भी लोगों को यहां लाया जा रहा है. इसी क्रम में बुखारेस्ट से 11:30 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरेगी. जो कि कल रात साढ़े 11 बजे नई दिल्ली में लैंड करेगी.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










